दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 1026 पंजाब के मानसा और बुढलाडा में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने बिजली विभाग के दफ्तरों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ निर्बाध बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उनका कहना है कि सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहती है और रात में भी बार-बार अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं राम सिंह भैणी बाघा, जगसीर सिंह और कुलदीप सिंह कोरवाला ने कहा कि बिजली संकट का सीधा असर खेती और पशुपालन पर पड़ रहा है। पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था और खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली कटौती बंद नहीं की गई और गांवों में 24 घंटे नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो पूरे पंजाब में बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :