दैनिक खबरनमा 29 अप्रैल 2026 हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 14,268 सरकारी स्कूलों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर 29 अप्रैल को राज्यस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी भाग लेंगे।बैठक का मुख्य फोकस ‘स्वच्छ प्रांगण योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा। इसके तहत स्कूलों में शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में स्वच्छता बनाए रखना संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर नियमित निरीक्षण किए जाएंगे, जबकि राज्य स्तर पर हर महीने मॉनिटरिंग की जाएगी।इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई के उच्च मानक स्थापित हों, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य, उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। बैठक में कमियों की पहचान कर सुधारात्मक कदम भी तय किए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला के आसरेवाली जंगल में 1104 पेड़ों की अवैध कटाई, चेक पोस्ट हटाने के आदेश ने खोली विभागीय लापरवाही की पोल

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 पंचकूला के आसरेवाली जंगल में 1104 पेड़ों…
Share to :

पंचकूला में दिल दहला देने वाली वारदात क्रेच से पिता बनकर मासूम को ले गया युवक, हत्या कर नाले में फेंका शव

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12ए…
Share to :

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र से पहले ‘शैतान’ जैसा सियासी खेल! 19 फरवरी को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक

हरियाणा 13 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20…
Share to :

एचकेआरएनएल में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 फरवरी तक करें आवेदन

हरियाणा 12 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार…
Share to :