दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 नई दिल्ली कांग्रेस ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में दिए गए उनके बयान से पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर “क्लीन चिट” मिलती है, जो राष्ट्रहित के खिलाफ है।कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने बिश्केक में दिए गए राजनाथ सिंह के भाषण का वीडियो साझा करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री का यह रुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी से अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नीति अमेरिका के प्रति “तुष्टिकरण” और चीन के प्रति “संतुलित समर्पण” का हिस्सा है।जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र नहीं है, क्या वहां भारत के खिलाफ आतंकी शिविर नहीं चलाए जाते और क्या मुंबई व पहलगाम जैसे हमलों में पाकिस्तान से जुड़े तत्व शामिल नहीं रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री के बयान को “चौंकाने वाला” और “राष्ट्रविरोधी” करार देते हुए 19 जून 2020 को चीन पर प्रधानमंत्री के बयान से इसकी तुलना की।दरअसल, बिश्केक में एससीओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता या धर्म नहीं होता।” हालांकि, उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए “राज्य प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद” के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत पर भी जोर दिया।रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत के उस संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत आतंक के केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एससीओ सदस्य देशों से अपील की कि आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी तरह के दोहरे मापदंड से बचा जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :