दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में एक इमिग्रेशन कारोबारी की हत्या की साजिश को अंबाला एसटीएफ ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपेंद्र गुज्जर उर्फ थापा और राजस्थान के भरतपुर निवासी नितिन उर्फ जट्टा के रूप में हुई है।पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों को सेक्टर-20 स्थित कारोबारी पर फायरिंग करने के लिए भेजा गया था। इससे पहले 22 अप्रैल को गैंग ने खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव निवासी कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने गैंग के कॉल उठाने बंद कर दिए थे, जिसके बाद शूटरों को हमला करने के लिए भेजा गया। हालांकि वारदात से पहले ही एसटीएफ ने दोनों को अंबाला में पकड़ लिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को इस मामले में एफआईआर दर्ज की। अधिकार क्षेत्र को लेकर देरी के बाद मामला दर्ज किया गया।जांच में सामने आया है कि आरोपियों को बीकानेर निवासी रोहित गोदारा और उसके साथियों ने हथियारों के साथ अंबाला भेजा था, जहां उन्हें आगे टारगेट दिया जाना था। पीड़ित को कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए लगातार धमकियां दी गईं, यहां तक कि उसकी लोकेशन तक बताई गई, जिससे वह डर गया और तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।गैंग ने पहले एक करोड़ की मांग की थी, जिसे बढ़ाकर दो करोड़ कर दिया गया। धमकी दी गई कि रकम न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। पुलिस अब मामले में मिली वॉइस रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026