दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में सरकारी विभागों से जुड़े करीब 200 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपे जाने की तैयारी है। चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में पार्षदों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन चुकी है, जिसके बाद मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।यह घोटाला IDFC First Bank की सेक्टर-32 स्थित शाखा से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि क्रेस्ट (CREST) से जुड़े इस मामले में करोड़ों रुपये संदिग्ध खातों में ट्रांसफर किए गए। मामले में गिरफ्तार प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह पर आरोप है कि उसने करीब 2.50 करोड़ रुपये अपनी मां, दोस्तों और निजी खातों में ट्रांसफर करवाए।जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस घोटाले के तार अब एक आईएफएस (IFS) अधिकारी तक भी जुड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। वहीं, एचएस लकी ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिना उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के इतना बड़ा घोटाला संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जांच के दायरे में लाया जाए।सूत्रों के अनुसार, कुछ बड़े अधिकारी फिलहाल इस मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन मीडिया में मामला उजागर होने के बाद जांच तेज हो गई है। अब यह भी सामने आया है कि कई स्तरों पर शिकायतें दबाने की कोशिश की गई थी।इससे पहले हरियाणा में 750 करोड़ रुपये के एक अन्य घोटाले की जांच भी CBI को सौंपी जा चुकी है, जिसमें दो आईएएस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ मामले में भी निष्पक्ष जांच होने पर बड़े अफसरों के नाम सामने आ सकते हैं।CBI जांच की सिफारिश के बाद अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में किन-किन बड़े चेहरों का पर्दाफाश होता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :