दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 02 नवंबर: बंगाल की खाड़ी में समुद्र की सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी वजह से पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु ने दस्तक दी है। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरा तूफान है, जिसने शक्तिशाली होकर मौसम का मिजाज बदल दिया है।

मुरासु अब गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। यह सोमवार रात ढाई बजे से मंगलवार सुबह चार बजे के बीच आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

इस तूफान का असर पूर्वी तट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मध्य भारत के कुछ हिस्सों तक भी पहुंचेगा। मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में भी बारिश तेज हो सकती है।

अर्णब से अलग होगा मुरासु का असर

मुरासु का प्रभाव अर्णब से कुछ अलग रहने वाला है। कमजोर होने के बाद भी यह अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में अपना असर दिखाता रहेगा। पूर्वी भारत से लेकर मध्य भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि उत्तर भारत पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। मुरासु के दौरान हवा की रफ्तार अर्णब के मुकाबले थोड़ी कम है, लेकिन इसका असर देशभर में महसूस किया जाएगा। सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में देखने को मिलेगा। आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु और तेलंगाना में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी तीन नवंबर से अगले दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश जारी रह सकती है।

उत्तर भारत में घटेगा तापमान

पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इस दौरान दिल्ली समेत हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी। सुबह और रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे ठंड की शुरुआत महसूस हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहन भागवत का भारत-पाक रिश्तों पर बड़ा बयान: ‘दुश्मनी नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान’

संघर्ष के दौरान सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़ा होना…

30 दिन जेल में रहने पर मंत्री पद से हटाने वाला बिल मानसून सत्र में आ सकता है, JPC 17 जुलाई को रिपोर्ट देगी

दैनिक खबरनामा । नई दिल्ली, 1 जुलाई : केंद्र सरकार 130वें संविधान…

मेड़ता सिटी में नवीन बहुआयामी न्यायालय भवन के बन्दीगृह का लोकार्पण

राजस्थान 16 जनवरी(दैनिक खबरनामा) राजस्थान मेड़ता सिटी मुख्यालय स्थित नवीन बहुआयामी न्यायालय…

बरेली में जन्मदिन पार्टी के दौरान हंगामा नर्सिंग छात्रा की पार्टी में तोड़फोड़-मारपीट का आरोप, ‘लव जिहाद’ के नाम पर विवाद छात्र संगठन सड़कों पर उतरे

उत्तर प्रदेश 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)बरेलीशहर में 27 दिसंबर को एक रेस्टोरेंट…