दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh मंगलवार को Bishkek में आयोजित Shanghai Cooperation Organisation (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वे वैश्विक शांति, सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को मजबूती से रखेंगे।
रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वे दुनिया भर में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करेंगे। साथ ही आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति भारत के “शून्य सहिष्णुता” के रुख को भी स्पष्ट रूप से सामने रखेंगे।उन्होंने बताया कि बिश्केक दौरे के दौरान SCO सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं भी होंगी। इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य रक्षा सहयोग बढ़ाना, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और क्षेत्रीय सुरक्षा को बेहतर बनाना है।
SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक एक अहम मंच माना जाता है, जहां सदस्य देश क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और सैन्य सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं। इस साल की बैठक में यूरेशिया क्षेत्र में उभरती सुरक्षा चुनौतियों और चरमपंथ के खिलाफ संयुक्त रणनीति पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रेरा की तर्ज पर प्रॉपर्टी डीलरों को अधिकृत करे चंडीगढ़ प्रशासन

चंडीगढ़ 19 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी कारोबार को पारदर्शी और सुव्यवस्थित…
Share to :

इंडोनेशिया का बड़ा फैसला 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन लागू

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 इंडोनेशिया ने शनिवार से 16 साल से…
Share to :

शामली के अमलापुर गांव में नल से निकल रहे गर्म पानी की गुत्थी सुलझाने पहुंची वैज्ञानिक टीम, लखनऊ भेजे गए नमूने

उत्तर प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश शामली जिले के अमलापुर गांव…
Share to :

खेत तालाब बना खुशहाली का आधार धान की हरियाली से लेकर मछली पालन तक बदली किसान जवाहर पनिका की किस्मत

मध्य प्रदेश 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश अनूपपुर जिले में सरकार…
Share to :