दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 बठिंडा पंजाब के बठिंडा जिले में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव चढेवाला में रेड के दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई और एक सिपाही घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। एएसआई जगसीर सिंह पुलिस टीम के साथ कथित नशा तस्कर जीतू के घर छापेमारी करने पहुंचे थे। पुलिस टीम जैसे ही कार्रवाई शुरू करने लगी, घर में मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया।देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। हमले में एएसआई जगसीर सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि सिपाही नीरज कुमार भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने एएसआई जगसीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया।घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में महिला सफाई कर्मचारी से झपटमारी, सोने की बालियां लेकर बाइक सवार फरार

पंजाब 20 जनवरी ( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली। थाना फेज-8 क्षेत्र के…
Share to :

खरड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई चेकपॉइंट पर 80.90 लाख रुपये नकद जब्त

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले की खरड़ पुलिस…
Share to :

जीरकपुर बलटाना आरयूबी का काम जल्द होगा शुरू

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 18 मई 2026 । बलटाना रेलवे फाटक पर बनने…
Share to :

सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले की विभिन्न…
Share to :