चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक — राष्ट्रपति पदक (President’s Medal for Distinguished Service) — से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर घोषित किया गया था। औपचारिक रूप से यह पदक 16 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा, दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।डॉ. हुड्डा 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर से संबंधित हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में 28 वर्षों से अधिक की निष्कलंक सेवा दी है।अरुणाचल प्रदेश में वेस्ट सियांग जिले के एसपी के रूप में उन्होंने उग्रवाद समर्थित उगाही नेटवर्क को ध्वस्त किया। दिल्ली में अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस (Additional DCP) के रूप में उन्होंने “परिवर्तन” (PARIVARTAN) पहल की परिकल्पना और क्रियान्वयन किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करना था। इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली और वाशिंगटन डीसी स्थित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस द्वारा प्रतिष्ठित वेबर सीवी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।दिल्ली में उप पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त और विशेष पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों की निगरानी की, जटिल कानून-व्यवस्था स्थितियों का प्रबंधन किया और जी-20 शिखर सम्मेलन जैसे बड़े आयोजनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।
You May Also Like
सेक्टर-37 हत्या मामला पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
- Vishal
- January 18, 2026
मैक्स अस्पताल मोहाली में कैंसर इलाज की नई क्रांति, एडवांस्ड रेडिएशन थेरेपी तकनीक एज (3.0) हुई लॉन्च
- Vishal
- January 20, 2026
The Institute of Chartered Accountants of India की चंडीगढ़ शाखा की नई प्रबंधन समिति घोषित
- Vishal
- February 28, 2026
जनता तय करेगी चंडीगढ़ का भविष्य, सांसद मनीष तिवारी ने लॉन्च की ‘चंडीगढ़ नेक्स्ट’ पहल
- Vishal
- January 20, 2026