चंडीगढ़ 20 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के विकास को लेकर अब फैसलों में आम नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘चंडीगढ़ नेक्स्ट’ नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जिसके जरिए शहरवासी अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और विकास से जुड़े सुझाव सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा सकेंगे।सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस पहल पर बीते कई महीनों से गंभीर मंथन किया जा रहा था। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ के नागरिकों को केवल शिकायतकर्ता नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की योजना बनाने में सहभागी बनाना है। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की भी मौजूद रहे।नागरिकों को मिलेगा साझा और व्यवस्थित मंच मनीष तिवारी ने बताया कि शहर के कई नागरिक अपने सेक्टर से जुड़ी समस्याओं, अधूरे कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सुझाव देना चाहते हैं, लेकिन अब तक उनके पास कोई साझा मंच नहीं था। इसी कमी को दूर करने के लिए www.chdnext.com वेबसाइट विकसित की गई है, जो नागरिकों और प्रशासन के बीच दोतरफा संवाद का माध्यम बनेगी।इस प्लेटफॉर्म पर नागरिक सड़क, पार्क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक, हरित क्षेत्र और अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़े सुझाव दे सकेंगे। इसके अलावा वे ऐसे कार्यों का भी प्रस्ताव रख सकते हैं, जिन्हें सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपी लैड) के तहत पूरा किया जा सकता है।प्रशासन और एमपी लैड से होंगे समाधान सांसद ने स्पष्ट किया कि जो सुझाव प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे, जबकि एमपी लैड से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘चंडीगढ़ नेक्स्ट’ केवल समस्याएं गिनाने का मंच नहीं, बल्कि सामूहिक सोच के जरिए शहर को नई दिशा देने का प्रयास है।ट्रैफिक और कनेक्टिविटी पर दीर्घकालिक नजरिया जरूरी
ट्रैफिक समस्या पर बोलते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ को तात्कालिक उपायों के साथ-साथ 30 से 50 वर्षों के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ योजनाएं बनानी होंगी। बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव को देखते हुए भविष्य में मेट्रो और फ्लाईओवर जैसी बड़ी आधारभूत परियोजनाओं की जरूरत पड़ेगी।उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर से जुड़ा मामला फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है, लेकिन शहर की विकास आवश्यकताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बेहतर कनेक्टिविटी आने वाले समय में चंडीगढ़ की अनिवार्य जरूरत होगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत हर 10 मिनट में मिलेगी बस, मेट्रो से ज्यादा कारगर बताए बस सेवा

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जल्द ही नई…
Share to :

चंडीगढ़ में पहली बार नेत्रहीन महिला त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट, 7–8 फरवरी को दिखेगा जज़्बा और हुनर

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द विज़ुअली…
Share to :

चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती से अपराध पर लगाम, 81 दिन बाद चालान अभियान शुरू

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के…
Share to :

पीजीआई में लेट आने पर सख्ती बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, 9:30 बजे तक हाजिरी जरूरी

चंडीगढ़ 2 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में अब कर्मचारियों…
Share to :