दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जुलाई: शहर में चोरी की वारदातें अक्सर नकदी, सोना या कीमती सामान को लेकर होती हैं, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में हुई यह घटना सबसे अलग है। यहां चोर नकदी या सामान की बजाय पशु-पक्षियों और घरेलू गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर गए।

जानकारी के अनुसार, फेज-1 स्थित एक सार्वजनिक जगह पर बने टीनशेड को रात के समय तोड़कर अज्ञात लोग अंदर घुसे। इसके बाद वे वहां रखे 8 सूअर, 7 मुर्गियां और 2 एलपीजी सिलेंडर लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह की चोरी पहले कभी नहीं हुई। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने टीनशेड के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा। पहले कर्मचारियों ने खुद ही आसपास पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि जिस जगह से चोरी हुई है उसके अंदर कोई सीसीटीवी नहीं लगा है, हालांकि बाहर की तरफ कई कैमरे लगे हुए हैं।

पुलिस अब आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। अधिकारियों का अनुमान है कि 15 पशु-पक्षियों को ले जाने के लिए चोरों ने किसी गाड़ी का इस्तेमाल किया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :