दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की हत्या की जांच में पुलिस के सामने जमीन सौदे, भरोसे और कथित धोखाधड़ी की पूरी कहानी खुलकर सामने आई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अमरीन राय और प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत के बीच विवाद 8 एकड़ कृषि भूमि के बड़े सौदे से जुड़ा था।पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरीन राय पहले भी चिन्नी के संपर्क में रह चुकी थी। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में चिन्नी के जरिए उसके दो छोटे प्रॉपर्टी सौदे हुए थे। पहला सौदा करीब 40 लाख रुपये और दूसरा लगभग एक करोड़ रुपये का बताया गया है। इन सौदों में फायदा होने के बाद अमरीन का चिन्नी पर भरोसा बढ़ गया था।जांच में सामने आया कि इसके बाद 8 एकड़ कृषि भूमि का बड़ा सौदा तय हुआ। करीब 1.75 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से इस डील की कुल कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये थी। पुलिस के मुताबिक अमरीन पूरी रकम का इंतजाम नहीं कर सकी और करीब 8 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। आरोप है कि पूरी रकम न मिलने के बावजूद जमीन मालिक को पूरे 8 एकड़ का बयाना दे दिया गया।इसके बाद चिन्नी ने अमरीन के नाम केवल 4.2 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवाई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमरीन लगातार बाकी जमीन की रजिस्ट्री या कब्जा देने की मांग करती रही, लेकिन चिन्नी उसे टालता रहा और शेष रकम लाने की बात कहता रहा। इसी दौरान बाकी जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई। यहीं से दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराने लगा।पूछताछ में अमरीन ने स्वीकार किया कि उसने गैंगस्टर लक्की पटियाल से चिन्नी को फोन करवाने के लिए कहा था ताकि जमीन या पैसा वापस मिल सके। हालांकि उसने हत्या की साजिश में शामिल होने से इनकार किया है। अमरीन का कहना है कि चिन्नी और लक्की पटियाल के बीच पहले से रंजिश थी और उसी के चलते हत्या हुई। उसने यह भी दावा किया कि चिन्नी खुद कहता था कि वह केवल लक्की पटियाल से डरता है।पुलिस ने अमरीन राय और हर्षप्रीत को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी लक्ष्य पांडे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस जमीन सौदों, लेन-देन और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।
You May Also Like
चंडीगढ़ कॉलेजों में पहली बार OBC आरक्षण लागू यूजी दाखिलों में 3% कोटा, 85% सीटों पर मिलेगा लाभ
- Vishal
- May 6, 2026
चंडीगढ़ एयर शो 2026 सुखना लेक पर आसमान में दिखेगा रोमांच, जानिए टिकट, एंट्री और ट्रैफिक नियम
- Vishal
- March 26, 2026
चंडीगढ़ दो साल बाद PU को हॉस्टल परियोजनाओं के लिए सिर्फ 10% फंड मिला
- Vishal
- January 7, 2026
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में टकराव तेज आप ने ठुकराया कांग्रेस का समर्थन, भाजपा से साठगांठ का लगाया आरोप
- Vishal
- January 7, 2026