दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदल गया। ससुराल पक्ष ने पहले इसे नेचुरल डेथ बताकर मामला दबाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका प्रतिमा की शादी करीब दो साल पहले नवीन से हुई थी और उसकी 10 महीने की एक बेटी भी है। 4 अप्रैल को प्रतिमा घर में मृत पाई गई। उस समय पति काम पर गया हुआ था और घर में सास मौजूद थी। परिजनों के अनुसार, प्रतिमा बेड पर अचेत अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार से जांच करवाई गई। शुरुआत में परिवार की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया गया, लेकिन जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए।पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना से करीब 10 दिन पहले घर में मारपीट हुई थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई, जिससे हत्या का शक गहरा गया।पूछताछ में ससुराल पक्ष के बयानों में विरोधाभास सामने आया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गए और कबूल किया कि पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर प्रतिमा की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की।
इसी आधार पर पुलिस ने पति नवीन, सास रीवा देवी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चुनावी साल से पहले पंजाब कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई सियासी जंग

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार )चंडीगढ़।2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही पंजाब…
Share to :

Government Medical College and Hospital की नई डायरेक्टर प्रिंसिपल बनीं डॉ. रवनीत कौर

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित Government Medical College…
Share to :

ट्राइसिटी में रसोई गैस संकट गहराया, एजेंसियों पर लंबी कतारें 1906 का कॉमर्शियल सिलिंडर 3500 तक बिक रहा

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और…
Share to :

चंडीगढ़ में ऊंची इमारतों का रास्ता साफ, FAR बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

चंडीगढ़ 20 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज…
Share to :