चंडीगढ़ 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर सरेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, लक्की पटियाल ने कुछ समय पहले नागरा से करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और कई बार फोन कर धमकाया था। इस संबंध में नागरा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में उनके संबंध खराब हो गए थे। सुरक्षा के लिए नागरा ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन उन्हें समय पर लाइसेंस नहीं मिल पाया।घटना के दौरान नागरा सेक्टर-9 स्थित जिम से बाहर निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। जैसे ही वह पार्किंग से निकलने लगे, स्लिप रोड पर जाम के कारण गाड़ी रुक गई। तभी हेलमेट पहने एक युवक ने कार के पास आकर कंडक्टर साइड से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए नागरा ने दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने करीब से दोबारा गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस को घटनास्थल से 13 खाली खोल और एक कारतूस बरामद हुआ है। आशंका है कि एक गोली पिस्टल में फंसकर नीचे गिर गई। CCTV फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। वारदात के दौरान दूसरा आरोपी करीब 30 मीटर दूर बाइक स्टार्ट कर इंतजार करता रहा और घटना के बाद दोनों सेक्टर-7 होते हुए सेक्टर-42 अटावा चौक से मोहाली की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और पंजाब की AGTF मौके पर पहुंची। पुलिस CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। उल्लेखनीय है कि 24 घंटे के भीतर यह दूसरी फायरिंग की घटना है, इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU नेता पर भी हमला हुआ

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PGI चंडीगढ़ के गेट 6 घंटे रहेंगे बंद, इंटरनेशनल मैराथन के चलते जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में रविवार, 1 मार्च को…
Share to :

ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए एमसीएम के यूबीए सेल का कौशल विकास सत्र, 91 छात्रों ने लिया भाग

चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ Mehar Chand Mahajan DAV College for…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, चंडीगढ़ बैठक में चन्नी-सीनियर नेताओं में तीखी बहस

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में…
Share to :

चंडीगढ़ में मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव जरूरी, 5 साल का हो कार्यकाल मनीष तिवारी

चंडीगढ़ 28 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में 29 जनवरी को…
Share to :