चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के मेयर सौरभ जोशी अचानक पीजीआई के सामने स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करने पहुंच गए। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस औचक दौरे में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान न तो वहां फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध मिला और न ही ठंड से बचाव के लिए हीटर चल रहे थे। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जबकि पीने के पानी की सुविधा भी मौजूद नहीं थी।रैन बसेरे में उस समय चार सुरक्षा कर्मी तैनात थे, लेकिन सुपरवाइजर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। जब स्टाफ से इस बारे में पूछताछ की गई तो बताया गया कि सुपरवाइजर को नौकरी से हटा दिया गया है। इसके बाद मेयर ने व्यवस्था की शिकायत के लिए संबंधित एसडीओ से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। वहीं जेई ने भी कॉल रिसीव नहीं की।मेयर सौरभ जोशी ने मौके से ही सोशल मीडिया पर लाइव आकर पूरे हालात साझा किए। उन्होंने कहा कि शहर में जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहली बार है, इसलिए संबंधित एजेंसी को चेतावनी दी जा रही है। लेकिन अगर दोबारा ऐसी लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मेयर ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो रैन बसेरे का संचालन नगर निगम खुद संभालेगा और लापरवाह ठेकेदार का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरतमंद को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
You May Also Like
सीएम आवास पर आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, नई औद्योगिक नीति को मिल सकती है मंजूरी
- Vishal
- March 5, 2026
हरियाणा राज्यसभा चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन, भाजपा से संजय भाटिया और कांग्रेस से कर्मवीर सिंह बौद्ध मैदान में
- Vishal
- March 5, 2026
सेक्टर-33 डकैती मामला 8 साल बाद भी नहीं सुलझी डेढ़ करोड़ की लूट, पुलिस ने अदालत में दी अनट्रेस रिपोर्ट
- Vishal
- February 22, 2026
फर्जी पानी बिल का झांसा देकर सेना अधिकारी से 8.83 लाख की साइबर ठगी
- Vishal
- February 15, 2026