चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में साइबर ठगों ने पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी से 8.83 लाख रुपये ठग लिए। मामला सामने आने के बाद सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता कर्नल दीपक कटोच, जो सेक्टर-8 स्थित टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप मुख्यालय वेस्टर्न कमांड में डिप्टी कमांडर के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि 5 फरवरी की शाम करीब 7:55 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जम्मू-कश्मीर के पीएचई विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका पानी का बिल बकाया है। यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। इसके बाद उपभोक्ता नंबर और बैंक कार्ड संबंधी जानकारी ली गई। शुरुआत में कार्ड से भुगतान असफल होने का संदेश आया, फिर नेट बैंकिंग से भुगतान करने को कहा गया।कुछ देर बाद कर्नल दीपक को संदेश मिला कि उनकी एफडी तोड़कर 13.72 लाख रुपये सेविंग खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके तुरंत बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 8.83 लाख रुपये निकाल लिए गए।पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खातों और डिजिटल डेटा की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में ढाई लाख की रिश्वत लेते ईपीएफओ अधिकारी दबोचा, सीबीआई ने सेक्टर-17 से किया गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 22 जुलाई: सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई…

व्हील क्लैंप हटाने पर फंसा जीरकपुर का युवक, 7 साल चला केस, भुगतनी पड़ी जेल और जुर्माना

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 अगस्त: सेक्टर में खड़ी कार से व्हील क्लैंप…

नशे के खिलाफ कार्रवाई में 9 गिरफ्तार, आठ मामले दर्ज

हेरोइन, नशीले इंजेक्शन और नशीले पदार्थों के सेवन के आरोप में कार्रवाई…

चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से महंगी होगी देसी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी लागू; शहर में 97 ठेके रहेंगे

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026-27…