नई दिल्ली 23 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति और रणनीति ‘प्रहार’ जारी कर दी। इस नीति का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आतंकी हमलों को रोकना है।प्रहार’ रणनीति में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी आतंकी खतरे के जवाब में त्वरित, प्रभावी और खतरे के अनुरूप संतुलित कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत पूरे सरकारी तंत्र की आंतरिक क्षमताओं को एकजुट कर समन्वित तरीके से काम करने पर जोर दिया गया है, ताकि खतरों का समय रहते आकलन और निराकरण किया जा सके।
नीति में मानवाधिकारों और कानून के शासन के सिद्धांतों का पालन करते हुए आतंकवाद से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा उपायों के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों और कानूनी प्रक्रियाओं का भी पूरा सम्मान किया जाएगा।
रणनीति में कट्टरपंथ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों को कमजोर करने पर विशेष बल दिया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ चल रहे प्रयासों के साथ तालमेल बढ़ाने और वैश्विक सहयोग को दिशा देने की बात भी शामिल है।सरकार ने पूरे समाज की भागीदारी से पुनर्वास, जागरूकता और सामाजिक मजबूती सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए ‘प्रहार’ को एक व्यापक और दीर्घकालिक सुरक्षा ढांचे के रूप में पेश

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का कहर जनजीवन ठप, सड़कें बंद, उड़ानें रद्द

जम्मू 24 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश…
Share to :

बैनाड़ रोड जयपुर में श्री श्याम ताली अरदास कीर्तन एवं पौष-बड़ा प्रसादी का भव्य आयोजन

जयपुर 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)जयपुर। श्री श्याम सेवा परिवार समिति (रजि.) एवं…
Share to :

साइबर तकनीक में कुछ नया करने की चाह एमपी कैडर के आईपीएस अभिषेक तिवारी ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश 24 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) मध्यप्रदेश कैडर के…
Share to :

धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता, वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा)धार जिले के धामनोद थाना पुलिस को बड़ी…
Share to :