पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब केंद्र सरकार ने डेथ रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में कामकाज सुचारू बनाए रखने के लिए नया आदेश जारी किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वित्तीय सेवा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए चंडीगढ़ और रांची के डीआरटी में प्रेसीडिंग ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंपने का फैसला किया है।कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक नियमित अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो जाती या सरकार की ओर से अगला आदेश जारी नहीं किया जाता, जो भी पहले हो।आदेश के मुताबिक, डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल-2, चंडीगढ़ के प्रेसीडिंग ऑफिसर (अध्यक्ष) का अतिरिक्त प्रभार शिव कुमार-प्रथम को दिया गया है। वे वर्तमान में कर्ज वसूली अधिकरण-3, दिल्ली में प्रेसीडिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।यह अतिरिक्त प्रभार 14 फरवरी 2026 से छह माह की अवधि तक या नियमित अधिकारी के पदभार संभालने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। सरकार का यह कदम डीआरटी में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में हर जिले में बनेगी 15 सदस्यीय मानवाधिकार कोर ग्रुप, पीएसएचआरसी ने लॉन्च की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन

पंजाब 2 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पटियाला। Punjab State Human…
Share to :

दुबई में फंसा नवविवाहित जोड़ा विक्रम सिंह मजीठिया ने सुरक्षित वापसी के लिए की अपील

पंजाब 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली…
Share to :

सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों को स्पष्ट करने की दिशा में पंजाब सरकार का निर्णायक कदम

पंजाब 13 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…
Share to :

सिविल सर्जन ने एनसीडी और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

पंजाब 26 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सिविल सर्जन डॉ.…
Share to :