दैनिक खबरनामा। जम्मू, 17 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात सुरक्षा बलों और कुछ लोगों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह मामला भद्रवाह के जाई क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, देर रात कुछ लोगों ने कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों की सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में भद्रवाह के भाला गांव निवासी आरिफ हुसैन की मौत हो गई। वहीं इस घटना में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप के 3 जवानों समेत कुल 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना को आतंकी वारदात बताने से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने भद्रवाह क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है।

इस सिलसिले में पुलिस ने एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति का इस मामले से क्या संबंध है, इसका अभी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तवी रिवर फ्रंट बना अमरनाथ यात्रा का नया केंद्र, यहीं मिलेंगे टोकन और RFID कार्ड; रेलवे स्टेशन की भीड़ होगी कम

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 23 जून : श्री अमरनाथ जी की वार्षिक…

‘मतभेद हर दल में होते हैं, लेकिन साथियों को डेडवुड कहना उचित नहीं’ : ताज मोहिउद्दीन का करा पर निशाना

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताज मोहिउद्दीन…

विजयपुर में 29 वर्षीय विवाहिता फंदे पर मिली, मायका पक्ष बोला, हत्या की जांच हो

दैनिक खबरनामा। जम्मू18 अगस्त: जम्मू जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव…

अमरनाथ यात्रा के लिए परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं हेतु 200 बसें रहेंगी उपलब्ध

दैनिक खबरनामा ब्यूरो जम्मू, 29 मई : पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर…