दैनिक खबनामा 29 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में लगातार खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गुरुवार को प्रस्तावित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर का दौरा रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की संभावना जताई गई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय ने सुरक्षा के मद्देनज़र यह फैसला लिया।इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति का अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम भी खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा था। अब 30 अप्रैल को प्रस्तावित पालमपुर दौरा भी मौसम की भेंट चढ़ गया है।बुधवार को राजधानी शिमला में हल्की बारिश के बीच राष्ट्रपति अपने आधिकारिक निवास रिट्रीट छराबड़ा में ही रहीं। शाम को मौसम थोड़ा साफ होने पर उन्होंने परिसर में ही सैर की।गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे राष्ट्रपति निवास में “एट होम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।वहीं, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह को अब राज्यपाल कविंद्र गुप्ता वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का दौरा रद्द होने के कारण राज्यपाल भी पालमपुर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुल्लू की सैंज घाटी में फिर भूस्खलन से बनी झील, पार्वती किनारे बसे गांवों पर बढ़ा संकट

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 11 जुलाई: हिमाचल में मानसून की पहली दस्तक के…

गर्मी से राहत की तलाश में पर्यटकों की पहली पसंद बना मनाली, ऊंचे दर्रों पर हिमपात से बढ़ी रौनक

दैनिक खबरनामा | मनाली 30, मई : । मैदानी इलाकों में बढ़ती…

RERA कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने पर हिमाचल हाईकोर्ट के सवाल, अंतरिम रोक जारी रहेगी

शिमला 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट…

चंबा के भरमौर में भीषण हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो, दो की मौके पर मौत

दैनिक खबरनामा। चंबा, 6 अगस्त: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार…