दिल्ली 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अजमेर के पास कायड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी में प्रदर्शन कर देश की छवि खराब करने का प्रयास किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश इस वैश्विक आयोजन पर गर्व महसूस कर रहा था, तब कांग्रेस ने राजनीतिक हताशा में आकर विरोध का रास्ता चुना। उन्होंने दावा किया कि लगातार चुनावी पराजयों से निराश कांग्रेस अब अपनी नाराजगी देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर निकालना चाहती है।मोदी ने कहा, “दुनिया भर से आए मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की गई। विदेशी प्रतिनिधियों के सामने इस तरह का ‘ड्रामा’ करना दुर्भाग्यपूर्ण है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सकारात्मक राजनीति के बजाय नकारात्मकता फैलाने में लगा है।कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी कांग्रेस आईएनसी यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस कहलाती थी, लेकिन अब उसका चरित्र बदल चुका है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और देशहित के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दे रही है।प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…