दैनिक ख़बरनामा मुंबई 27 मई :  देश के बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आने के बाद बैंकिंग सेक्टर में हलचल मच गई है। खबर है कि बैंक के अंदर ₹45 करोड़ के कथित संदिग्ध भुगतान को लेकर आंतरिक जांच चल रही है। इस खबर के बाद बुधवार को एचडीएफसी बैंक  के शेयर में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई और शेयर ₹761.60 पर बंद हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के बड़े डिपॉजिट से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में बैंक इस सरकारी एजेंसी का फंड अपने पास जमा करवाना चाहता था। उस समय बैंक की ब्याज दर कम थी, जबकि एजेंसी ज्यादा रिटर्न चाहती थी।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अतिरिक्त रिटर्न देने के लिए एक अलग व्यवस्था बनाई गई और भुगतान को ‘मार्केटिंग खर्च’ के रूप में दिखाया गया। यह रकम रोड सेफ्टी कैंपेन के नाम पर कुछ वेंडर्स के जरिए खर्च की गई बताई जा रही है।

मामला तब सामने आया जब बैंक की इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट में मार्केटिंग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। इसके बाद बैंक की ऑडिट कमेटी ने विजिलेंस जांच शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बैंक के कुछ बड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो यह RBI के दिशानिर्देशों और बैंक की आंतरिक नीतियों के खिलाफ माना जाएगा। फिलहाल बैंक की जांच जारी है और अभी तक बैंक की ओर से किसी गड़बड़ी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस खबर के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ गई और शेयर बाजार में बैंक के स्टॉक पर दबाव देखने को मिला।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :

अप्रैल से लागू होगा नया आयकर कानून 2025, टैक्स फॉर्म होंगे ज्यादा सरल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय वित्त…
Share to :