दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026. पंजाब में अपराध और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार करने के साथ हथियार और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा संचालित ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 164वें दिन राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 534 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 297 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा 206 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और दो भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक 43,127 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर गतिविधियों से मुक्त बनाना है, जिसके लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  और जिला पुलिस की टीमें लगातार संयुक्त अभियान चला रही हैं।

इसी दौरान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 489वें दिन भी राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने 187 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 712 नशीली गोलियां और 22,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस अभियान के तहत अब तक 71,538 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 12 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गोपनीय रूप से साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :