चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026(दैनिक कहबरनामा ) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। मौलीजागरां के बाद अब इस क्षेत्र में भी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। गंदे पेयजल, जाम सीवर और ओवरफ्लो होती सीवर लाइनों से लोग परेशान हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई परिवार मकान बेचकर दूसरी जगह बसने की तैयारी में हैं।अमर उजाला की टीम ने वीरवार को इलाके का दौरा कर करीब 70 घरों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकतर घरों में पानी से बदबू और गंदगी की शिकायत सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के करीब 1500 से अधिक घर इस समस्या से प्रभावित हैं।लोगों का कहना है कि सामान्यतः आरओ का फिल्टर छह महीने में बदला जाता है, लेकिन यहां पानी इतना खराब है कि दो महीने में ही फिल्टर बदलवाना पड़ रहा है। कई परिवार मजबूरी में रोजाना बाहर से पानी खरीदकर पी रहे हैं।इलाके में कई जगह सीवर लाइनें जाम पड़ी हैं। लोगों का आरोप है कि रोजाना सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई जगह सीवर और पेयजल पाइपलाइन के संपर्क में आने से दूषित पानी सप्लाई में मिल रहा है।महिलाओं ने बताया कि बच्चों की तबीयत बार-बार खराब हो रही है। कई बच्चों को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। बुखार, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन पिछले 10 वर्षों से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला। अब लोग इलाके से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
You May Also Like
चंडीगढ़ पेरीफेरी में अवैध निर्माण पर एनजीटी सख्त, प्रशासन और पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
- Vishal
- February 7, 2026
चंडीगढ़ डीसी ऑफिस में देर रात लगी आग, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
- Vishal
- February 13, 2026
ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए एमसीएम के यूबीए सेल का कौशल विकास सत्र, 91 छात्रों ने लिया भाग
- Vishal
- February 23, 2026
एक हफ्ते के घने कोहरे के बाद ट्राइसिटी में लौटी धूप, तापमान में दर्ज हुई बड़ी बढ़ोतरी
- Vishal
- January 6, 2026