पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में नयागांव में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य को फरवरी माह तक पूरा करने के उद्देश्य से एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह ढालीवाल ने आज साइट पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान एडीसी (यूडी) ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित विभागों को शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और माननीय न्यायालय द्वारा तय समय-सीमा के भीतर ही पूरे किए जाएं।इस समीक्षा बैठक में पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड, नगर परिषद नयागांव, पब्लिक हेल्थ विभाग, जिला प्रशासन तथा पंजाब सरकार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।एडीसी अनमोल सिंह ढालीवाल ने दोहराया कि जिला प्रशासन एसटीपी परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकारी एजेंसी को पर्याप्त जनशक्ति और मशीनरी तैनात करने के लिए कहा, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और परियोजना फरवरी के अंत तक पूर्ण की जा सके।बैठक का समापन सभी विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में परियोजना को पूरा करने के सामूहिक आश्वासन के साथ हुआ।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026