चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026(दैनिक कहबरनामा ) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा इलाके के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। मौलीजागरां के बाद अब इस क्षेत्र में भी बीमारियों ने दस्तक दे दी है। गंदे पेयजल, जाम सीवर और ओवरफ्लो होती सीवर लाइनों से लोग परेशान हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई परिवार मकान बेचकर दूसरी जगह बसने की तैयारी में हैं।अमर उजाला की टीम ने वीरवार को इलाके का दौरा कर करीब 70 घरों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकतर घरों में पानी से बदबू और गंदगी की शिकायत सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के करीब 1500 से अधिक घर इस समस्या से प्रभावित हैं।लोगों का कहना है कि सामान्यतः आरओ का फिल्टर छह महीने में बदला जाता है, लेकिन यहां पानी इतना खराब है कि दो महीने में ही फिल्टर बदलवाना पड़ रहा है। कई परिवार मजबूरी में रोजाना बाहर से पानी खरीदकर पी रहे हैं।इलाके में कई जगह सीवर लाइनें जाम पड़ी हैं। लोगों का आरोप है कि रोजाना सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई जगह सीवर और पेयजल पाइपलाइन के संपर्क में आने से दूषित पानी सप्लाई में मिल रहा है।महिलाओं ने बताया कि बच्चों की तबीयत बार-बार खराब हो रही है। कई बच्चों को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। बुखार, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन पिछले 10 वर्षों से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला। अब लोग इलाके से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
You May Also Like
न्यू चंडीगढ़ की ओमैक्स लेक सोसाइटी में हर्षोल्लास से मनाया गया देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस
दैनिक खबरनामा । न्यू चंडीगढ़, 15 अगस्त : आज ओमैक्स लेक सोसाइटी,…
- Editorial Team
- August 15, 2026
पीयू में पीएचडी स्कॉलर की करंट से मौत पर बवाल, छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर लगाया ताला
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 जुलाई: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से एक…
- Editorial Team
- July 28, 2026
पीजीआई इमरजेंसी में सुरक्षा कर्मियों की बदसलूकी का वीडियो वायरल, मरीज की मां से मिलने गए युवक को मारा थप्पड़
दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 जुलाई: पीजीआई की इमरजेंसी में तैनात सुरक्षा कर्मियों…
- Editorial Team
- July 28, 2026
महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य और मोटापे पर राष्ट्रीय मंथन 7–8 मार्च को मोहाली में
चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) इंटरनेशनल वूमेन डे के अवसर पर…
- Vishal
- March 6, 2026