हरियाणा 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एचएमटी पिंजौर वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यमुनानगर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और पेड़ काटने के आधुनिक औजार बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद उर्फ जिसान, शौकीन, कासिम, आरिफ और इकराम के रूप में हुई है। सभी आरोपी 22 से 27 वर्ष आयु वर्ग के बताए जा रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब 23 फरवरी को पिंजौर वन खंड अधिकारी ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार 22 फरवरी की मध्यरात्रि गश्त के दौरान HMT Pinjore के समीप जंगल से पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दीं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गए।
वन विभाग की शिकायत पर थाना पिंजौर में फॉरेस्ट एक्ट की धारा 32 और 33 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 व 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी Manpreet Singh Sudan ने बताया कि पूछताछ के बाद चार आरोपियों को 24 फरवरी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि गिरोह के मास्टरमाइंड इकराम को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।रिमांड के दौरान इकराम की निशानदेही पर चोरी की लकड़ी ढोने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, कुल्हाड़ी और अन्य औजार बरामद किए गए। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने पेड़ों की अवैध कटाई की जा चुकी है और क्या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट सक्रिय है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में उतार-चढ़ाव किसानों के लिए मौसम बना अनुकूल

हरियाणा 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव…
Share to :

यूएचबीवीएन ने एलडीसी-यूडीसी कर्मचारियों की डेपुटेशन अवधि दो साल बढ़ाई

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम…
Share to :

अंबाला में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, बुधवार से खुलेंगी तहसीलें 570 से ज्यादा रजिस्ट्री अटकी

हरियाणा 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला सिटी। जिले…
Share to :

करीब दो साल बाद तैयार हुआ हरियाणा का पहला ई-बस डिपो, जल्द होगा संचालन शुरू

पानीपत 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों…
Share to :