हरियाणा 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के अंबाला सिटी। जिले की तहसीलों और उप तहसीलों में मंगलवार को भी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल के चलते उनके कार्यालय खाली नजर आए। हालांकि लोग अपने राजस्व विभाग से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए तहसील परिसर में पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।सरकार की ओर से यह निर्देश दिए गए थे कि रजिस्ट्री कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए एसडीएम और डीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी जाए। मगर मौके पर जांच में सामने आया कि तहसील स्टाफ को ऐसे किसी आदेश की जानकारी ही नहीं थी। वहीं एसडीएम के पास लॉगिन आईडी न होने के कारण वे भी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी नहीं करवा सके।विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक 570 से अधिक रजिस्ट्री लंबित हो चुकी हैं। इसके साथ ही इंतकाल, लोन से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया भी अटक गई है। पांच दिन तक चली इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ा है, जिन्हें जमीन-जायदाद और बैंक से जुड़े जरूरी कार्यों में परेशानी झेलनी पड़ी।अब राहत की खबर यह है कि तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त कराने को लेकर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार से तहसीलों में कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। हालांकि बुधवार को एक साथ भारी संख्या में लोग पहुंचने की संभावना है, जिससे तहसील कार्यालयों में भीड़ और लंबी कतारें लग सकती हैं।
You May Also Like
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026
जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका
- Editorial Team
- June 4, 2026
चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, जन्मजात विकृतियों से जूझ रही बच्ची को मिला नया जीवन
- Editorial Team
- June 11, 2026