चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में होली के त्योहार को लेकर Chandigarh में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए करीब 1150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 8 वरिष्ठ अधिकारी, 33 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, 14 पुलिस पोस्ट इंचार्ज और लगभग 1100 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी 4 मार्च की सुबह 8 बजे से अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में ड्यूटी संभाल लेंगे, ताकि नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से होली मना सकें।पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के सभी बाजारों, सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। खासकर गर्ल्स हॉस्टल और पीजी के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या बदसलूकी की घटना को रोका जा सके।हुड़दंग, तेज रफ्तार वाहन चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर आंतरिक नाके भी लगाए जाएंगे, जहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की अतिरिक्त टीमें लगातार गश्त करेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर वाहन भी जब्त किया जा सकता है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार की बदसलूकी या अपराध को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाएं और कानून का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।
You May Also Like
उदयपुर पुलिस को मिली तेज़ रफ्तार सुरक्षा ताकत, होंडा इंडिया फाउंडेशन ने सौंपीं 25 क्यूआरटी बाइक
- Vishal
- February 6, 2026
चंडीगढ़ दो साल बाद PU को हॉस्टल परियोजनाओं के लिए सिर्फ 10% फंड मिला
- Vishal
- January 7, 2026
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का पर्दाफाश, चंडीगढ़ साइबर क्राइम ने 6 आरोपियों को दबोचा
- Vishal
- January 15, 2026
सड़क हादसों पर बड़ा कदम चंडीगढ़ में ‘सेफ सिस्टम अप्रोच’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
- Vishal
- February 4, 2026