चंडीगढ़, 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में
सड़क सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) ने उदयपुर पुलिस को 25 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मोटरसाइकिलें प्रदान की हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन विशेष रूप से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह पहल होंडा इंडिया फाउंडेशन के प्रमुख सड़क सुरक्षा अभियान ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य दुर्घटनाओं के दौरान तेज़ सहायता और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है। कस्टमाइज़ की गई होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिलें भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित पहुंच को मजबूत करेंगी।राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह कदम आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया समय को कम करने और सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह मॉडल पहले चंडीगढ़ सहित कई राज्यों में सफल साबित हो चुका है।होंडा का यह प्रयास उसके वैश्विक विज़न ‘2050 तक टकराव-मुक्त समाज’ की दिशा में एक ठोस कदम है। बीते एक वर्ष में होंडा इंडिया फाउंडेशन देश के विभिन्न राज्यों—गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान और कर्नाटक—में पुलिस विभागों को कुल 250 क्यूआरटी मोटरसाइकिलें प्रदान कर चुका है।
इस जन-निजी भागीदारी आधारित सड़क सुरक्षा परियोजना की परिकल्पना और सफल क्रियान्वयन में सामाजिक कार्यकर्ता करण गिलहोत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर उदयपुर नमित मेहता, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल और होंडा इंडिया फाउंडेशन के ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव तनेजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।फ्लैश लाइट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सायरन, टॉर्च, स्टोरेज बॉक्स और सुरक्षा हेलमेट से लैस ये क्यूआरटी मोटरसाइकिलें न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगी, बल्कि आपात स्थितियों में बहुमूल्य जान बचाने में भी अहम साबित होंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :