दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 नई दिल्ली विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम ईरान के राजदूत को समन कर कड़ा रुख अपनाया। विदेश सचिव ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।विदेश सचिव ने ईरान को यह भी याद दिलाया कि इससे पहले भारत की ओर आने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया जाता रहा है, ऐसे में हालिया घटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने दोहराया कि व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी जैसी घटनाएं न केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं, बल्कि वैश्विक व्यापार पर भी असर डाल सकती हैं।भारत ने ईरान से अपील की है कि वह जल्द से जल्द भारत-बाउंड जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग की सुविधा बहाल करे। साथ ही, राजदूत से भारत की चिंताओं को तत्काल ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।इस पर ईरान के राजदूत ने भरोसा दिलाया कि वह भारत के विचारों को अपने देश के संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। भारत सरकार ने कहा है कि वह इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका, कैनेडी सेंटर से नाम हटाने का आदेश, न्यायालय ने कहा- राष्ट्रीय स्मारक का नाम बदलने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास

दैनिक खबरनामा | वाशिंगटन, 30 मई : अमेरिका में एक संघीय न्यायालय…

ईरान में फ‍िर ब‍िगड़े हालात, भारत ने नागरिकों को यात्रा से बचने और देश छोड़ने की दी सलाह

दैनिक खबरनामा | 8 जून, 2026 नई द‍िल्‍ली:ईरान और इजरायल में एक…

दुबई में फंसे लोगों के लिए आगे आए सोनू सूद, मुफ्त ठहरने की सुविधा देने का ऐलान

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव…

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश; मेडिकल रिकॉर्ड तलब

  दैनिक खबरनामा | 18 अगस्त | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री…