पंजाब 10 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बने चौलंग टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टोल प्लाजा पर खड़ी पिकअप गाड़ी में एक तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार प्रिंसिपल, उनके बेटे और पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि पिकअप ड्राइवर का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार रात करीब 9 बजे हुई। हादसे के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर मदद पहुंचाई।मृतकों में दसूहा के कैंपस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शबनम सैनी, उनका 18 वर्षीय बेटा तुषांत और पिकअप ड्राइवर राहुल उर्फ मिंट्टू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर गुरदासपुर का रहने वाला था।जानकारी के मुताबिक डॉ. शबनम सैनी अपने बेटे तुषांत के साथ अमेरिका से आई अपनी बेटी से मिलने जालंधर गई थीं। शाम को बेटी से मिलकर वह घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

₹7 के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत: पंजाब के किसान को मिला ₹1 करोड़ का इनाम, बोले गुरु साहिब की कृपा है

पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) फतेहगढ़ साहिब जिले से एक चौंकाने…
Share to :

एचएलपी गैलेरिया मॉल में गणतंत्र दिवस समारोह, लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह रहे मुख्य अतिथि

मोहाली 26 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) मोहाली। मोहाली तेजी से एक आधुनिक…
Share to :

सिविल सर्जन ने एनसीडी और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

पंजाब 26 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सिविल सर्जन डॉ.…
Share to :

मोहाली मेयर ने AAP सरकार पर लगाया विकास कार्य रोकने का आरोप

मोहाली 15 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू के…
Share to :