दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 मोहाली जिला एसएएस नगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरकपुर में सक्रिय एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेशी नागरिकों को कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं,जिनका इस्तेमाल ठगी की वारदातों को अंजाम देने में किया जा रहा था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस (आईपीएस) के निर्देशों पर की गई। इस संबंध में थाना जीरकपुर में 18 अप्रैल 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना मेलविन ठोकर है, जिसके निर्देशों पर अन्य आरोपी काम करते थे। ये लोग विदेशों में बैठे लोगों से ऑनलाइन कॉलिंग के जरिए संपर्क करते और कम ब्याज पर लोन देने का लालच देकर उनसे डॉलर में रकम वसूलते थे। खास बात यह है कि आरोपियों के पास लोन देने की कोई वैध अनुमति नहीं थी।गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं, जिससे साफ है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित साइबर ठगी नेटवर्क है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि जांच में और भी अहम खुलासे सामने आएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :