दैनिक खबरनामा । मोहाली, 18 जून : खरड़ स्थित चज्जू माजरा कॉलोनी की ड्रीम होम्स आइकान सोसायटी में हथियारबंद बदमाशों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार आरोपितों ने एक फ्लैट में जबरन घुसकर तीन युवकों को बंधक बना लिया, उनके साथ मारपीट की और महिंद्रा थार एसयूवी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित मनप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह ड्रीम होम्स आइकान सोसायटी में रहकर ऑनलाइन ट्रेडिंग की कोचिंग संचालित करता है। घटना के समय वह अपने साथियों मनिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ फ्लैट में मौजूद था। इसी दौरान चार हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और जबरन फ्लैट के अंदर घुस गए।

आरोपितों ने तीनों युवकों के मोबाइल फोन छीन लिए और उनसे पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपितों ने मनिंदर सिंह की तलाशी लेकर उसकी जेब से महिंद्रा थार की चाबियां निकाल लीं और वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपितों ने घटना के दौरान उनकी वीडियो भी बनाई और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल मंचंदा, साहिब सिंह, धर्मवीर सिंह और हनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :