पंजाब 21 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने भरोसा दिलाया है कि पंजाब सरकार किसानों की मांगों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, मोहाली के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि एरोपोलिस प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण तभी किया जाएगा जब किसानों की सभी उचित मांगों को स्वीकार किया जाएगा।विधायक ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्रियों के समक्ष उठाएंगे, ताकि किसानों की जरूरतों के अनुसार ही समाधान निकाला जा सके।प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न गांवों के किसान नेताओं ने बताया कि पंचायतों और किसानों ने 19 शर्तों के साथ प्रस्ताव पास किया है। उनकी मांग है कि प्रति एकड़ 1500 गज रिहायशी और 300 गज कमर्शियल प्लॉट दिए जाएं, साथ ही 25 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा तय किया जाए।इसके अलावा किसानों ने सालाना 1 लाख रुपये चकौता (लीज राशि) देने और उसमें हर साल 10% बढ़ोतरी की मांग रखी। पशुपालन और अन्य व्यवसायों के लिए क्लस्टर प्लॉट देने की भी मांग की गई।किसानों ने पुनर्वास के लिए प्रति परिवार कम से कम 25 लाख रुपये देने, सभी प्रभावितों को प्लॉट आवंटित करने और प्लॉट बिक्री पर आयकर से छूट देने की भी मांग उठाई।विधायक कुलवंत सिंह से मिलने आए प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख किसान नेता शामिल थे, जिन्होंने सरकार से मांगों पर सहमति बनने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू करने की अपील की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PU में VC पद के लिए 50 आवेदन, प्रो. रेणु विग की दोबारा दावेदारी चर्चा में

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ | वाइस चांसलर (VC)…
Share to :

अमृतसर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर, मानांवाला-रखझैतां में ढांचे ध्वस्त

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 अमृतसर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन…
Share to :

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 13वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

पंजाब में हर जिले में बनेगी 15 सदस्यीय मानवाधिकार कोर ग्रुप, पीएसएचआरसी ने लॉन्च की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन

पंजाब 2 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पटियाला। Punjab State Human…
Share to :