दैनिक खबरनामा। नेरचौक (मंडी), 9 जून:  बहुचर्चित बैंक ऋण डिफॉल्ट मामले में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) की ऊना शाखा ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता एवं स्थानीय कारोबारी युद्धचंद बैंस के नलसर स्थित निर्माणाधीन होटल परिसर को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया। यह कार्रवाई मंडी जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

बैंक अधिकारियों के अनुसार संबंधित ऋणधारक लंबे समय से बैंक से लिए गए करोड़ों रुपये के कर्ज का भुगतान नहीं कर रहे थे। कई बार नोटिस जारी किए जाने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद बकाया राशि जमा न होने पर बैंक ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई।

हाल के दिनों में यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ऋणधारक की ओर से बैंक अधिकारियों की कार्यप्रणाली और संपत्ति के मूल्यांकन पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग भी की गई थी।

मंगलवार को तहसीलदार बल्ह सुभाष ठाकुर, क्षेत्रीय कानूनगो रोशन लाल और स्थानीय पटवारी की उपस्थिति में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने होटल परिसर का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पैमाइश कर संपत्ति का सत्यापन किया। इसके बाद भवन के भीतर मौजूद निर्माण सामग्री और अन्य कीमती सामान का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया गया।

कार्रवाई के तहत पूरी संपत्ति के चारों ओर कंटीले तारों से बाड़बंदी की गई और परिसर को आधिकारिक रूप से सील कर दिया गया। बैंक की ओर से मुख्य द्वार पर कब्जे संबंधी कानूनी नोटिस भी चस्पा किया गया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल्ह थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को तैनात किया गया था। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि ऋण वसूली के मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :

हिमाचल के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अगले महीने मिलेगा 250 करोड़ रुपये का एरियर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…
Share to :

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :