हिमाचल प्रदेश 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां अपने पति को छुड़ाने की मांग को लेकर एक महिला पुलिस थाने की छत पर चढ़ गई। पुलिस कर्मियों के समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से फिसलकर दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी और घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह चौकी डोभी पुलिस ने विकास बोध नामक व्यक्ति को बीएनएस की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया था। दोपहर करीब 12:15 बजे उसकी पत्नी, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है, कुल्लू थाना पहुंची और पति को छोड़ने की मांग करने लगी। पुलिस द्वारा प्रक्रिया पूरी करने की बात कहने पर वह वहां से चली गई।
कुछ समय बाद थाना परिसर में छत से एक मोबाइल गिरा, जिसके बाद पुलिस ने बाहर जाकर देखा तो महिला छत पर खड़ी थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान भी महिला पति की रिहाई की मांग करती रही।पुलिस और फायर ब्रिगेड के समझाने के बीच ही महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से फिसलकर दूसरी मंजिल की बालकनी में गिर गई। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में 151 सीबीएसई स्कूलों को मिलेगा पूरा गैर-शिक्षण स्टाफ, एचपीयू में 496 पद खाली

दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत…
Share to :

धर्मशाला नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा एक्शन पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर समेत 5 नेता निष्कासित

कांगड़ा Bharatiya Janata Party ने धर्मशाला नगर निगम चुनावों के बीच अनुशासनहीनता…
Share to :

ऊना को बड़ी सौगात अब अंब-अंदौरा तक चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट, कोलकाता- पटना से सीधा रेल कनेक्शन

दैनिक खबरनामा 25 अप्रैल 2026 ऊना को बड़ी सौगात अंब-अंदौरा तक बढ़ेगी…
Share to :

हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, शिमला में मतदाता सूची जारी

हिमाचल प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं…
Share to :