पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति की ओर से शुक्रवार को मोहाली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान शहरभर में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भगवान शिव के भजनों ने लोगों का मन मोह लिया।शोभायात्रा के दौरान ही एक अलग घटना सामने आई, जब कुछ आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों का मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को भ्रमित करने और बच निकलने का प्रयास किया।इसी बीच आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, लेकिन आरोपियों की मोटरसाइकिल दोबारा स्टार्ट हो गई और वे मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना फेज-8 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली जुझार नगर बडमाजरा रोड का उद्घाटन, कुलवंत सिंह बोले यह सिर्फ उद्घाटन नहीं, 6 महीने में पूरा होगा काम

मोहाली, 22 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली के गांव जुझार नगर से बडमाजरा रोड तक…
Share to :

ए.डी.सी. ने मोहाली में 52 नव-निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के एस.ए.एस. नगर, 27 फरवरी…
Share to :

पंजाब के लिए खतरे की घंटी नेशनल हाईवे पर हर 8 घंटे में हो रहा एक हादसा, 75% मामलों में जा रही लोगों की जान

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लिए एक बेहद…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…
Share to :