पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके बेटे रणिंदर सिंह को फेमा (FEMA) मामले में समन जारी किए जाने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। समन भेजे जाने के महज दो दिन बाद ही जालंधर स्थित ईडी जोनल कार्यालय के प्रमुख अधिकारी का तबादला कर दिया गया।केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 2009 बैच के IRS अधिकारी रवि तिवारी को जालंधर से हटाकर अब चेन्नै ट्रांसफर किया गया है। रवि तिवारी सितंबर 2023 से जालंधर में ईडी के जोनल हेड के तौर पर तैनात थे। उनकी जगह अब दिनेश पचौरी को जालंधर जोनल ऑफिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ईडी ने यह समन 2016 से जुड़े विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) मामले में जारी किया है। एजेंसी का आरोप है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और रणिंदर सिंह स्विस बैंक अकाउंट सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी हो सकते हैं। इसी जांच के तहत ईडी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को शुक्रवार (13 फरवरी) को जालंधर कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था, जबकि उनके बेटे रणिंदर सिंह को गुरुवार (12 फरवरी) को बुलाया गया था।सूत्रों के अनुसार रणिंदर सिंह ने अपने पिता की सेहत का हवाला देते हुए समन से राहत देने की मांग की है। समन के तुरंत बाद जोनल अधिकारी का तबादला होने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि विभाग की ओर से इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :