दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 26 नवंबर: पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित ब्लॉक-ए में कार दीवार से टकराने पर घायल हुए चालक बाल कृष्ण के पास से जिगाना समेत दो अवैध पिस्तौल और 19 कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित पंजाब के लुधियाना जिले के गांव जैनपुर का सरपंच है।

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बुधवार शाम पंजाब नंबर की कार पंजाब यूनिवर्सिटी के पास दीवार से टकरा गई थी। हादसे में चालक बाल कृष्ण घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया गया था।

जांच के दौरान उसके कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 19 कारतूस मिले। पुलिस पूछताछ में बाल कृष्ण ने बताया कि सरपंच होने के कारण गांव के कई लोगों के साथ उसकी दुश्मनी चल रही है। इसी वजह से उसने आत्मरक्षा के लिए हथियार रखे हुए थे।

आरोपित का संबंध शिरोमणि अकाली दल से भी है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट और झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं। इस मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

परगट सिंह सहित 15 कांग्रेस नेताओं को अदालत से राहत, चंडीगढ़ में दर्ज मामला बंद

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 28 जून : जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक…

चंडीगढ़ में फुटपाथों पर अतिक्रमण मामला हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को नोटिस

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026 चंडीगढ़ शहर के बाजारों में फुटपाथों और…

कसौली रिद्म एंड ब्लूज़ फेस्टिवल 2026 बच्चों के दिल बचाने की मुहिम के साथ 10वां एडिशन, जेनेसिस फाउंडेशन के 25 साल पूरे

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 31 मार्च 2026 भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियक केयर…

राइटर मधु किश्वर नोटिस के बावजूद नहीं हुईं पेश, फर्जी वीडियो मामले में हैदराबाद से एक आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में फर्जी वीडियो वायरल करने के…