पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) मोहाली पुलिस ने सेक्टर-118 स्थित ब्लॉसम स्पा एंड सैलून (Blossom Spa and Salon) में छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह स्पा ताज प्लाजा के नजदीक बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है।प्रेस नोट के अनुसार, एसपी (सिटी-1) करण सिंह संधू के दिशा-निर्देश और डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना बलौंगी में 6 फरवरी 2026 को मुकदमा नंबर 37 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 111(2)(बी) और 3, 4, 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कर एक ग्राहक समेत आरोपियों को मौके से काबू किया। जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।मोहाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सेक्टर-118 स्थित रुतबा लाउंज एंड कैफे में अवैध तंबाकू फ्लेवर हुक्का परोसते पकड़े गए मैनेजर और कर्मचारी

पंजाब 26 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिले…
Share to :

जीरकपुर के मिड टाउन बिजनेस पार्क में कॉफी हाउस की किचन से लगी आग, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के जीरकपुर: शहर के व्यस्त…
Share to :

प्रेम संबंध में युवक की हत्या मोगा कोर्ट ने प्रेमिका के पिता-चाचा को सुनाई उम्रकैद

पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोगा। करीब तीन…
Share to :

Greater Mohali Area Development Authority ने घटाई परियोजना लागत, हाईकोर्ट सुनवाई और वित्तीय बोलियों के बीच आज अहम दिन

पंजाब 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक…
Share to :