पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) मोहाली पुलिस ने सेक्टर-118 स्थित ब्लॉसम स्पा एंड सैलून (Blossom Spa and Salon) में छापेमारी कर देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह स्पा ताज प्लाजा के नजदीक बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है।प्रेस नोट के अनुसार, एसपी (सिटी-1) करण सिंह संधू के दिशा-निर्देश और डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना बलौंगी में 6 फरवरी 2026 को मुकदमा नंबर 37 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 111(2)(बी) और 3, 4, 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कर एक ग्राहक समेत आरोपियों को मौके से काबू किया। जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है।मोहाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 27वीं-28वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 अप्रैल 2026 मोहाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

शहीदी दिवस पर पंजाब पुलिस की अनूठी सेवा: डीजीपी गौरव यादव ने राहगीरों को छबील वितरित की, लगाया नीम का पौधा

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026.पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव…

चंडीगढ़-मोहाली में चोरी-लूट गैंग का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

,दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 मोहाली एसएएस नगर पुलिस ने वार अगेंस्ट…

जालंधर बस स्टैंड के पास संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, निहंग सिंह ने पकड़ी देह व्यापार में लिप्त युवतियां

पंजाब 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Jalandhar में बस स्टैंड…