पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली के निर्देशों और एसपी (सिटी-1) के नेतृत्व में की गई।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धोखे से उससे 10,50,000 रुपये की राशि ली और कुल 12,50,000 रुपये पर 9 प्रतिशत ब्याज देने का लालच दिया। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और झूठे आश्वासन दिए। बाद में न तो मूल राशि लौटाई और न ही ब्याज का भुगतान किया।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की साजिश रची थी। शिकायत के आधार पर 14 फरवरी 2026 को थाना सिटी खरड़ में धारा 308(2), 140(3), 127(6), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।मोहाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आर्थिक अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026