पंजाब 16 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली: गांव दाऊ में एक 16 वर्षीय छात्र के अपहरण और निर्मम पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित प्रिंस कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 फरवरी 2026 को कुछ युवक उसे जबरन कार में डालकर अगवा कर ले गए और कई घंटों तक बंधक बनाकर पीटा।
प्रिंस के अनुसार, दो युवक पहले उसके घर पूछताछ के बहाने पहुंचे थे, लेकिन वह उस समय घर पर नहीं था। स्कूल से लौटते वक्त गांव के पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार में सवार युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि रोबिन, प्रदीप राणा, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, संजीव राणा उर्फ संजू, अकविंदर सिंह समेत करीब 20 अन्य युवक इस वारदात में शामिल थे।पीड़ित को गांव बहलोलपुर के पास एक ट्यूबवेल पर ले जाया गया, जहां उसके कपड़े उतरवाकर हाथ-पैर बांध दिए गए। डंडों और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि सिर पर रिवॉल्वर रखकर उस पर झूठा चोरी का आरोप कबूलने का दबाव बनाया गया।
इसके बाद हमलावर उसे Sector 39 PoliceStation के बाहर ले गए और पुलिसकर्मी से कहा कि उन्होंने एक चोर पकड़ा है। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा। आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जुझार नगर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ले गए, जहां दोबारा मारपीट की गई।मौका पाकर छात्र ने अपनी मां को सूचना दी, लेकिन आरोपियों ने उसका फोन तोड़ दिया। परिजन पुलिस के साथ पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एमएलआर में नौ चोटें दर्ज की हैं। पुलिस ने नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PM मोदी का पंजाब दौरा क्यों दोआबा पर है बीजेपी की खास नजर, क्या है चुनावी गणित?

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार…
Share to :

अजीत के सीनियर एंकर एस. दविंदर सिंह का सड़क हादसे में निधन

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अजीत संस्थान के वरिष्ठ…
Share to :

नए साल पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर: विजय दत्त

मोहाली पंजाब 3 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहालीनववर्ष के अवसर पर पंजाब…
Share to :

झूठ और अन्याय की राजनीति को नकारें, सुशासन को मजबूत करें समराला में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब( दैनिक खबरनामा) पंजाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…
Share to :