पंजाब 16 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली: गांव दाऊ में एक 16 वर्षीय छात्र के अपहरण और निर्मम पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित प्रिंस कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 फरवरी 2026 को कुछ युवक उसे जबरन कार में डालकर अगवा कर ले गए और कई घंटों तक बंधक बनाकर पीटा।
प्रिंस के अनुसार, दो युवक पहले उसके घर पूछताछ के बहाने पहुंचे थे, लेकिन वह उस समय घर पर नहीं था। स्कूल से लौटते वक्त गांव के पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार में सवार युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि रोबिन, प्रदीप राणा, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, संजीव राणा उर्फ संजू, अकविंदर सिंह समेत करीब 20 अन्य युवक इस वारदात में शामिल थे।पीड़ित को गांव बहलोलपुर के पास एक ट्यूबवेल पर ले जाया गया, जहां उसके कपड़े उतरवाकर हाथ-पैर बांध दिए गए। डंडों और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि सिर पर रिवॉल्वर रखकर उस पर झूठा चोरी का आरोप कबूलने का दबाव बनाया गया।
इसके बाद हमलावर उसे Sector 39 PoliceStation के बाहर ले गए और पुलिसकर्मी से कहा कि उन्होंने एक चोर पकड़ा है। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा। आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय जुझार नगर स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ले गए, जहां दोबारा मारपीट की गई।मौका पाकर छात्र ने अपनी मां को सूचना दी, लेकिन आरोपियों ने उसका फोन तोड़ दिया। परिजन पुलिस के साथ पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एमएलआर में नौ चोटें दर्ज की हैं। पुलिस ने नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 7 अधिकारी सस्पेंड, इंजीनियरिंग विभाग में मचा हड़कंप

अमृतसर | 31 दिसंबर 2025 (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार ने साल 2025 के…
Share to :

बैसाखी से पहले पंजाब सरकार की अहम तैयारी 11 अप्रैल को कैबिनेट मीटिंग, स्पेशल सेशन की रणनीति होगी तय

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब सरकार ने बैसाखी के मौके पर…
Share to :

जालंधर में स्पा सेंटर पर रेड करने गई पुलिस खुद ही फंसी, सीढ़ी से हुआ रेस्क्यू

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित…
Share to :

डॉ. गुरमेल सिंह को संयुक्त निदेशक कृषि पद पर पदोन्नति, पंजाब सरकार ने जारी किए विशेष आदेश

पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान…
Share to :