पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में मंगलवार सुबह कई सरकारी और निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें स्कूलों के साथ-साथ Fortis Hospital को भी निशाना बनाने की बात कही गई। इसी अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann उपचाराधीन हैं, जिसके कारण पहले से सुरक्षा बढ़ाई गई थी।धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियातन सभी प्रभावित स्कूलों में तुरंत छुट्टी घोषित कर दी गई। जो बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें अभिभावकों को सूचना देकर सुरक्षित घर भेजा गया, जबकि कई स्कूल बसों को रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने संदेश जारी कर अभिभावकों से बच्चों को तुरंत ले जाने की अपील की।पुलिस ने स्कूलों और अस्पताल परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया है। हालांकि अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस से निष्कासित, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

पंजाब 7 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब में कांग्रेस को एक…
Share to :

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में 3 महीने से बंद सीसीटीवी, बेखौफ चोरों ने उड़ाईं 10 से ज्यादा बाइकें

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित…
Share to :

सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का विरोध

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब में आज चार घंटे के लिए…
Share to :

जिला कोर्ट परिसर एस.ए.एस. नगर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :