पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब में आज चार घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। जानकारी के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश भर के टोल प्लाजा पर टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। इसी क्रम में लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी धरना दिया जाएगा।दरअसल, सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। मोर्चा नेताओं का कहना है कि धरने के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों से सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। इसी के विरोध में आज कौमी इंसाफ मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।धरने के चलते कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :