पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को पुलिस ने पटियाला रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 107 वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा और शाम तक कार्रवाई जारी रखने की योजना बनाई गई।ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर मनफूल सिंह के अनुसार, पटियाला रोड और उससे जुड़ी सर्विस रोड पर लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग और नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सर्विस रोड और हाईवे किनारे गलत ढंग से खड़े वाहनों को हटाया गया। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट दोपहिया चालक और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती गई।पटियाला चौक से लेकर लोहगढ़ मोड़ तक सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। हाल ही में इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026