दैनिक खबरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 7 मई। जिले में डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और रोकथाम संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ प्रभावी कार्रवाई और जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि आने वाले दिनों में डेंगू और पानी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पहले से ही ठोस कदम उठाने जरूरी हैं।उन्होंने अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वीसाइड स्प्रे कराने के निर्देश दिए। खास तौर पर उन स्थानों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया जहां पानी जमा होने की संभावना रहती है। सार्वजनिक स्थानों की सफाई बनाए रखने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने पर भी जोर दिया गया।डीसी कोमल मित्तल ने साफ पेयजल की अहमियत बताते हुए पानी के नमूनों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी दूषित पाया जाए, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और सावधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से हर शुक्रवार “ड्राई डे” मनाने, कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों का पानी बदलने तथा आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है।बैठक में एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कंबोज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

मोहाली में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 13.77 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 मोहाली (एसएएस नगर) पुलिस ने “युद्ध नशों…
Share to :

संगरूर में सहकारी बैंक के बाहर किसानों का प्रदर्शन हद कर्जा बढ़ाने की मांग को लेकर घेराव

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 संगरूर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की संगरूर,…
Share to :

नागर निगम मोहाली की अपील 31 मार्च तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, बाद में लगेगा भारी जुर्माना

पंजाब 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली नगर निगम, एस.ए.एस नगर…
Share to :