दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 मोहाली के डेराबस्सी इलाके के कूड़ा गांव में पूर्व सरपंच पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई करने निकले थे। कार सवार करीब 5 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।हमलावरों ने करीब 15-20 मिनट तक लगातार मारपीट की, जिससे पूर्व सरपंच की दोनों टांगें टूट गईं। इस दौरान पीड़ित ने हमलावरों से रहम की गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माने और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में घायल पूर्व सरपंच को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह केवल दूध के कारोबार से जुड़े हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में 29 सितंबर को आसमान में सजेगा रोशनी का कारवां, 500 ड्रोन से दिखेगी गुरु रविदास जी की जीवन यात्रा

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 27 सितंबर: 29 सितंबर की शाम मोहाली का आसमान…

‘आप’ सरकार के खोखले वादों और झूठे बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

बलवीर सिंह सिद्धू ने सरकार की नाकामियों पर उठाए तीखे सवाल, बोले—जनता…

पंजाब सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, KCC और फसली ऋण नीति में व्यापक बदलाव

भगवंत सिंह मन मुख्यमंत्री, पंजाब दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 2 जून 2026 :…

जसबीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत जासूसी के आरोपों में ठोस सबूत न मिलने पर नियमित जमानत मंजूर

दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जासूसी और संवेदनशील सूचनाएं…